फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 एसएमसी पदाधिकारियों-सदस्यों ने जाने अपने अधिकार

विज्ञापन
बीआरसी कार्यालय नौहराधार में आयोजित एक दिवसीय एसएमसी प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सदस्य। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नौहराधार (सिरमौर)। शिक्षा खंड नौहराधार के अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति पदाधिकारियों के लिए नौहराधार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता बीआरसी नौहराधार वीरभद्र नेगी ने की। शिविर में करीब 26 उच्च विद्यालय और 72 स्कूल प्राथमिक पाठशालाओं के एसएमसी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एसएमसी पदधिकारियों को स्कूल प्रबंधन समिति के कार्यों, शिक्षा का अधिकार, ऑनलाइन टीचिंग, नई शिक्षा नीति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर जानकारी दी गई। बीआरसी वीरभद्र नेगी ने एसएमसी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता के सुधार में स्कूल प्रबंधन समीति का क्या योगदान हो सकता है के बारे में बताया।
इसके अलावा समिति की ओर से जो ग्रांट स्कूल में आ रही है उसे कैसे और किन कार्यों में खर्च करना है आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर जितेंद्र चौहान, अशोक शर्मा, मामराज शर्मा, मोनिका शर्मा, गुमान सिंह, सुभाष चौहान, ललित बोबी, विजेंद्र सिंह और सोमदत्त शर्मा सहित अन्य एसएमसी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें