फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले

विज्ञापन
डा. वाई एस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में कोरोना सैंपल देता व्यक्ति। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को 92 मरीज कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को 305 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर से जांचे 265 सैंपलों में से 80, रैपिड एंटीजन से जांचे 46 सैंपलों में से 9 और टूनॉट से तीन मेें से तीन मरीज संक्रमित मिला।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि रविवार को 351 मरीजों ने कोरोना जंग जीती है। जिले में कुल सक्रिय मामले 1503 रह गए हैं।
--
कोविड अस्पताल में 21 मरीज दाखिल
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन के कोविड अस्पताल में 21 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएल कौशिक ने बताया कि कोविड अस्पताल में 21 मरीज दाखिल हैं, जिनका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
--
चार को लगा कोरोना का टीका
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में रविवार को चार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक केंद्र पर टीकाकरण किया गया।
जिले में अब तक 4054 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि रविवार को चार लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें