फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों से सौ प्रतिशत मतदान करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिकों से सौ प्रतिशत मतदान की अपील
विज्ञापन

डे केयर सेंटर में लोस चुनाव को लेकर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में शनिवार को डे केयर सेंटर क्लब की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के प्रधान मोहन लाल अग्रवाल ने की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने निष्पक्ष मतदान को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रधान एमएल अग्रवाल और महासचिव डॉ. केसी शर्मा ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से सौ प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास को गति देने, राष्ट्र को सही दिशा देने वाले और ईमानदार छवि वाले उम्मीदरवार को ही अपना कीमती वोट दें।
विज्ञापन

इस अवसर पर आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से शहर में चलाई जा रही मुफ्त वैन सुविधा को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद वरिष्ठ नागरिकों ने कहा कि सोसायटी का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इससे वरिष्ठ नागरिकों को भारी लाभ मिल रहा है। उन्होंने इस वैन का एक चक्कर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक भी लगाने की मांग की, जिससे उस क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को भी इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल, अमर सिंह, सुखदेव शर्मा, सतदेव ठाकुर, कुंदर सिंह, अनिल मोहिल, डॉ. सबलोक, वीरेंद्र अग्रवाल सहित भारी संख्या में वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें