फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में लगेगी शिकायत पेटी, नियमित होगी पेट्रोलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में अपराजिता अभियान में छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन की मांग पर एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने जल्द कॉलेज में एक शिकायत पेटी लगाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि इस शिकायत पेटी को पुलिस ऑपरेट करेगी। छात्राएं इसमें अपनी शिकायत लिखकर डाल सकती हैं, जिस पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नाहन शहर से कॉलेज तक के दायरे एवं शॉर्टकट रास्तों में भी पुलिस नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेगी, जिससे छेड़छाड़ करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। खास यह रहा कि उनका यह एलान सिर्फ भाषण तक ही सीमित नहीं रहा। कार्यक्रम के बाद पेट्रोलिंग के आदेश हुए और नशे की हालत में एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। आशंका है कि वह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी कर सकता था। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य वीना राठौर, उप प्राचार्य अंजू अग्रवाल और एससीए की उपप्रधान भावना ने एएसपी के समक्ष कॉलेज की समस्याएं रखीं। एससीए उप प्रधान ने कहा कि कॉलेज आते और जाते समय कई लोग लड़कियों को छेड़ने की फिराक में रहते हैं। कई बार बाइकर भी छेड़छाड़ करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। लिहाजा, इस पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। इसके बाद एएसपी ने न केवल इसका एलान किया बल्कि तुरंत आदेश भी दिए। पुलिस वर्दी में ही नहीं बल्कि सिविल में भी गश्त करेगी। कहा कि नशे की हालत में पकड़े युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें