फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। एतिहासिक नाहन शहर रविवार को जय श्री जगन्नाथ, जय श्रीकृष्ण के जय उद्घोष से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्ययंत्र, बैंडबाजा और डीजे पर भजनों की मनमोहक धुन के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शान के साथ निकली। सुसज्जित रथ में विराजमान भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। नाहन शहर की सड़कों पर लोग भारी संख्या में जुटे। जगह-जगह प्रसाद के स्टाल लगाए गए। इनमें सभी धर्मों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

नंगे पांव रथ का रस्सा खींचकर भक्तों ने पुण्य कमाया। रथयात्रा में भजनों की धुन पर श्रद्धालु खूब थिरके। इस एतिहासिक पल को लोगों ने अपने कैमरों में भी कैद किया। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र का भव्य मिलन देखकर लोग भाव विभोर हो उठे। रथयात्रा से पूर्व जगन्नाथ मंदिर में श्री विग्रहों की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भगवान पालकी में सवार होकर चौगान पहुंचे। भगवान की पालकी दिल्ली गेट, महिमा लाइब्रेरी व नया बाजार होते हुए चौगान मैदान पहुंची। यहां भगवान जग्गनाथ, माता सुभद्रा और बलभद्र बारी-बारी विशाल रथ में विराजमान हुए। श्रीविग्रहों को रथ पर आरूढ़ करके 56 भोग अर्पित कर भगवान जगन्नाथ की आरती की गई। इसके बाद चौगान मैदान से भव्य रथयात्रा का आगाज हुआ। जयकारे लगाते हुए लोगों ने रथ का रस्सा खींचा। नंगे पांव पुण्य कमाने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ी। रथयात्रा चौगान मैदान से माल रोड, गुन्नूघाट, पक्का तालाब व कच्चा तालाब होते हुए शाम रघुनाथ मंदिर पहुंची। रथयात्रा में नेताओं, अधिकारियों सहित बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों ने रथ का रस्सा खींचकर पुण्य कमाया।
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शरीक हुए। उन्होंने रथयात्रा की अगुवाई की। मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा में भाग लेेते हुए वह चौगान पहुंचे। इस दौरान उन्हें भजनों पर थिरकते हुए भी देखा गया। वह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें