अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार (सिरमौर)। नौहराधार में बन रहा आईपीएच मंडल का भवन अब तीन मंजिला बनेगा। आईपीएच मंत्री ने इस भवन को तीन मंजिला बनाने के निर्देश दिए हैं। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार देर शाम को इस निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया। आधे घंटे के औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने इस भवन को तीन मंजिला बनाने के निर्देश दिए। सनद् रहे कि दो करोड़ से इस भवन को अभी दो मंजिला बनाया जा रहा था। अब मंत्री के आदेशों के बाद इसे तीन मंजिला बनाया जाएगा।
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने आदेशों में तीसरी मंजिल पर अधिशासी अभियंता के लिए रिहायशी मकान तथा कर्मचारियों एवं लोगों की सुविधा के लिए कैंटीन बनाने की बात कही। अधिशासी अभियंता अरशद रहमान ने बताया कि भवन की तीसरी मंजिल का प्राक्कलन तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
-------------------