अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर के रसोई गैस उपभोक्ताओं को जून माह में सिलिंडर के अधिक दाम चुकाने होंगे। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं पर महंगाई का बोझ लादते हुए गैस के दाम बढ़ा दिए हैं। नई गाइड लाइन के अनुसार गैस सिलिंडर की कीमत 745 रुपये निर्धारित की गई है। जबकि अब तक सिलिंडर की कीमत 696.50 रुपये थी। ऐसे में बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर सीधे 49 रुपये महंगा हो गया है।
शहरी गैस एजेंसी नाहन के प्रभारी विक्रांत ठाकुर ने कहा कि जून माह में शहर और आसपास के हिस्सों में डीबीटीएल का सिलिंडर सब्सिडी के साथ 745 रुपये रुपये में मिलेगा। जबकि पिछले माह इसकी कीमत 696.50 रुपये थी। विक्रांत ठाकुर ने कहा कि उपभोक्ताओं को अब 235.42 रुपये सब्सिडी मिलेगी जो उनके बैंक खातों में आएगी। जबकि बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अधिक दाम चुकाने होंगे।
विक्रांत गौतम ने कहा कि उपभोक्ता स्लिप के आधार पर डिलिवरी मैन को पैसे का भुगतान करें। उपभोक्ता बिना गैस रसीद के डिलिवरी मैन को पैसे का भुगतान नहीं करें। गैस लेते समय उपभोक्ता अपने पास खुले पैसे रखें। डिलिवरी मैन से गैस की कॉपी पर गैस मिलने की एंट्री अवश्य करवाएं। यदि डिलिवरी मैन उपभोक्ताओं से ज्यादा पैसे ले रहा है तो वह 94186-16832 पर सीधे शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अब आईवीआरएस नंबर 98825-54411 पर कॉल कर सिलिंडर बुक करवा सकते हैं।
-------------------