फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखे पेट लौटी आधी जनता, चक्कर आने से गिरे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भूखे पेट लौटी आधी जनता, चक्कर आने से गिरे तहसीलदार
सरकार के जनमंच कार्यक्रम में दिखा अव्यवस्था का आलम
अधिकारियों के सही जवाब नहीं देने पर मंत्री ने लगाई क्लास
जगत सिंह तोमर
शिलाई (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के शिलाई उपमंडल की कांडो भटनोल पंचायत के गिरनौल गांव में रविवार को आयोजित जनमंच कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। समारोह में जनता के सवालों का सही जवाब नहीं मिलने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों की खूब क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि विभाग सरकार का अभिन्न अंग है। लिहाजा, जनता की समस्याओं का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
जनमंच कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उमड़े। प्रचंड गर्मी के चलते लोग जहां पसीने से तरबतर हुए वहीं प्यासे भी रहे। जनमंच कार्यक्रम में गर्मी के कारण जनता के हलक सूख गए। कई लोगों को पानी तक नसीब नहीं हुआ। शिलाई के तहसीलदार उमस भरी गर्मी में चक्कर खाकर गिर गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इस बारे बार-बार माइक पर एलान किया जा रहा था लेकिन, गर्मी की वजह से आधा से अधिक जनता भूखे पेट ही वापस लौट गई। शिलाई की बाली कोटि, चिचेड़ खड्ड से गिरनौल उठाऊ पेयजल योजना, नेड़ा खड्ड से उत्तरी उठाऊ पेयजल योजना तथा कांग्रेस कार्यकाल में निर्मित अधूरी पेयजल योजनाओं से पेयजल उपलब्ध न होने पर विभागीय मंत्री ने अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी ही नहीं है। जन समस्याओं के प्रति यह रुख चिंतनीय है। अधिकारी सरकार का अंग होता है। इन सबके लिए अधिकारी भी उत्तरदायी हैं। समय-समय पर समस्याओं का निपटारा अपने स्तर पर कर देना चाहिए।
-----
-संजय भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें