फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानापूर्ति को मनाए जा रहे महिला दिवस के कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नाहन में आयोजित सरकारी कार्यक्रम का आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन ने विरोध किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए तीन बजे तक अपने आंगनबाड़ी केंद्र चलाए और उसके बाद एक बैठक के माध्यम से नाहन बस स्टैंड के अंदर एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें सीटू के जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे।
सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और आज के समय में महिला दिवस की महत्ता के बारे में महिलाओं के बीच में बात रखी। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सरकार के ऊपर गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सरकार एक तरफ तो उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने और वेतनमान बढ़ाने को तैयार नहीं है, दूसरी तरफ सरकार खाता पूर्ति को मना रही महिला दिवस कार्यक्रम में केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को बुलाती है जिसका आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन कड़ा विरोध करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने कहा कि पंजाब और हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए आंदोलन को अपना पूरा समर्थन देते हैं। इसी के साथ हिमाचल प्रदेश सरकार को भी चुनौती देते हैं कि यदि प्रेदश सरकार उनकी जायज मांगों को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखाती है तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें