फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों को नहीं मिल पा रहीं छिड़काव की सस्ती दवाइयां

विज्ञापन
apple shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
सरकार के बागवानी को बढ़ावा देने के तमाम दावे बेमानी साबित हो रहे हैं। फल राज्य हिमाचल में बागवानों को फलदार पौधों पर छिड़काव करने के लिए मिलने वाली सस्ती दवाएं अभी तक उद्यान विभाग के कार्यालय ही नहीं पहुंच पाई हैं। लिहाजा, बागवानों को महंगे दामों पर बाजार से दवाइयां खरीदने पर विवश होना पड़ रहा है।
विषय विशेषज्ञ उद्यान कार्यालय राजगढ़ के अधीन राजगढ़ के अलावा सराहां व संगड़ाह तहसीलें भी आती हैं, जहां बड़े पैमाने पर सेब ,नाशपाती आडू, पलम, खुमानी व बादाम आदि फलों का उत्पादन किया जाता है। बागवानों को अपने बगीचों में स्प्रे के लिए फंफूद नाशक व कीटनाशकों डायाथिन एम 45, बेवीस्टिन, मेटासिस्टोक्स, ब्लाइटोक्स, क्लोरोपाइरिफास व स्टेप्टोसाइक्लीन आदि दवाइयों की जरूरत पड़ती है लेकिन इस बार यह सस्ती दवाइयां बागवानों से काफी दूर हो गई हैं। विभाग की ओर से यह दवाएं 25 से 50 प्रतिशत तक के अनुदान में उपलब्ध करवाई जाती हैं। विभाग के पास अभी तक दवाइयों की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

प्रगतिशील बागवान, अनिल शर्मा, शेरजंग, कमलेश कुमार, अरुण ठाकुर, वीरेंद्र व सुंदर सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग के कार्यालय से सस्ते दामों पर मिलने वाली दवाइयां इस साल अभी तक नहीं मिल पाई हैं। बागवानों को मजबूरन छिड़काव की दवाइयां महंगे दामों पर बाजार से खरीदनी पड़ रही हैं। पौधों पर छिड़काव का समय बीतता जा रहा है। इसके चलते उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। बागवानों का कहना है कि विभाग को समय पर दवाइयों की सप्लाई करनी चाहिए, तभी उन्हें अनुदान योजना का सही लाभ मिल सकता है। सरकार की ओर से दवाएं समय पर न मिलने के कारण बागवानों को डेढ़ गुणा अधिक कीमतों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। बता दें कि राजगढ़ कार्यालय के अधीन करीब तीन हजार हेक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे हैं। इसके मुताबिक क्षेत्र में लगभग 12 लाख फलदार पौधे लगे हैं।
विज्ञापन

उधर, विषय विशेषज्ञ उद्यान उजागर सिंह तोमर ने बताया कि अभी दवाइयों की सप्लाई नहीं मिली है। आला अधिकारियों ने कंपनियों को जो सप्लाई आर्डर दिए हैं, उसके पत्र उन्हें मिल चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द दवाइयों की सप्लाई पहुंच जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें