सराहां (सिरमौर)। अकाल अकादमी बडू साहिब से अगवा किया एक छात्र पुलिस ने पटियाला से बरामद कर लिया। बडू साहिब में अध्ययनरत छात्र को बीते दिन अज्ञात चार लोगों ने अगवा कर लिया था। इसके बाद पुलिस थाना पच्छाद में मामला दर्ज किया गया। पच्छाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अगवा छात्र को पटियाला से बरामद कर लिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किन अज्ञात लोगों ने उसे बडू साहिब से अगवा किया था। इस मामले में पुलिस तफ्तीश में जुटी है। एसएचओ बीरू अहमद ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अकाल अकादमी बडू साहिब प्रबंधन की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया गया था। इसके बाद पुलिस ने छात्र को पटियाला से बरामद किया है। पुलिस मामले में तफ्तीश करने में जुटी है।
----