फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई राजगढ़ को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
आईटीआई की लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में आईटीआई राजगढ़ को ओवर ऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेल संघ और आईटीआई राजगढ़ द्वारा आयोजित लड़कियों की 11वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को राजगढ़ में संपन्न हुई।

समापन समारोह में जिला सिरमौर औद्योगिक प्रशिक्षण खेल संघ के अध्यक्ष सीके कौशिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया। इससे पूर्व आयोजित हुई प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में एमडी आईटीआई नौहराधार विजेता तथा आईटीआई राजगढ़ उपविजेता रही। खो-खो में भी नौहराधार विजेता जबकि आईटीआई नाहन उपविजेता रही।
विज्ञापन

जबकि वॉलीबाल में आईटीआई नाहन ने आईटीआई राजगढ़ को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
बैडमिंटन में राजगढ़ विजेता जबकि नाहन उपविजेता रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता की लोकनृत्य स्पर्धा में आईटीआई राजगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। समूहगान व एकल गायन में भी आईटीआई राजगढ़ ने बाजी मारी। लघु नाटिका में आईटीआई शिलाई का दबदबा रहा।
विज्ञापन


खेलों के समापन के साथ ही दीक्षांत समारोह-2017 का आयोजन भी किया गया जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ व बोगधार के छात्रों को मुख्यातिथि और राजगढ़ आईटीआई की प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने सम्मानित किया। इस वर्ष सर्वोत्तम अनुदेशक के रूप में आईटीआई बोगधार के दीपक पुंडीर व राजगढ़ के चंद्रशेखर को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खेल सचिव सुभाष चंद, भाग सिंह चौहान, सीमा गर्ग, सुशील भृगु, वंदना शर्मा, राजपाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें