फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनधार में बढ़ने लगा पनीर का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
दुग्ध उत्पादन में अपनी पहचान बना चुके सैनधार क्षेत्र में इन दिनों पनीर का कारोबार काफी फल फूल रहा है। दूध बेचने से मुंह मोड़ चुके क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों ने पनीर का धंधा शुरू करके अब एक नई पहल की है जिससे दुग्ध उत्पादकों को दूध बेचने से अधिक व अच्छी आय अर्जित हो रही है। इन दिनों दर्जनों परिवार पनीर का धंधा करने में लगे हुए हैं जो पनीर को घर में तैयार करने के बाद ददाहू बाजार में लाकर बेच रहे हैं।

दूध उत्पादकों द्वारा लाया जा रहा पनीर 200 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में बिक रहा है।
इन दिनों वैवाहिक सीजन होने के कारण पनीर की मांग भी जोरों पर है। लोकल होने के कारण जहां यह पनीर हाथों हाथ बिक रहा है वहीं इसकी गुणवत्ता व स्वाद भी बाजार में बिक रहे पनीर की अपेक्षा बेहतर है।
विज्ञापन


किसानों की ओर से लाए जा रहे इस पनीर को दुकानदार 200 से 220 रुपये प्रति किलो तक ग्राहकों को बेच रहे हैं। सैनधार क्षेत्र की पनार, कोटला मोलर, दीद बगड़, महीपुर व पराड़ा पंचायत में इन दिनों बड़े पैमाने पर पनीर का उत्पादन हो रहा है जिससे दुग्ध उत्पादकों को अच्छी आय अर्जित हो रही है। साथ ही उन्हें बाजार में आकर दूध बेचने के झंझट से भी निजात मिल रही है।
विज्ञापन


पनीर उत्पादक सदानंद, देवीराम, रामरतन, दयानंद, कर्मादत्त आदि ने बताया कि करीब पांच किलो दूध की खपत से एक किलो पनीर निकल रहा है। सप्ताह में दो दिन इस पनीर को तैयार करके बाजार में लाया जाता है जिससे उनको अच्छा लाभ प्राप्त हो रहा है। इस कारण उन्होंने इस धंधे को शुरू कर दिया है। कम लोग ही अब दूध का कारोबार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें