फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च कर बनाया हट बन गया खंडहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नौहराधार (सिरमौर)।
नौहराधार में पर्यटन विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से पर्यटकों की सुविधा के लिए बनाया हट अनदेशी का शिकार हो रहा है। पर्यटन विभाग की लापरवाही के चलते यह हट खंडहर में तबदील हो रहा है। लिहाजा, पर्यटकों को तमाम सुविधा देने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि यदि पर्यटन विभाग द्वारा इस हट को किसी काम में नहीं लाया जाना था तो लाखों रुपये की बर्बादी क्यों की गई। इस हट की अनदेखी न की गई होती को पर्यटकों को इससे मिलने वाली सुविधाओं से सरकार को लाखों का राजस्व भी प्राप्त होता।
विज्ञापन


बता दें कि हजारों श्रद्घालु धार्मिक स्थल चूड़धार के लिए हर साल रवाना होते हैं। पर्यटकों का रात्रि ठहराव इस हट में हो सकता है। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री ने इस भवन का विधिवत उद्घाटन किया था। इसके बाद न तो कमरों के लिए फर्नीचर आया और न ही अन्य जरूरी सामान। इस हट में चार बैडरूम व एक डाइनिंग रूम एक बड़ा हाल व किचन बनाया गया है।

गौरतलब है कि एक बार पहले इस भवन की मरम्मत हो चुकी हैं । यह भवन करीब चार साल पहले तैयार हो चुका था, लेकिन उद्घाटन न होने के चलते इस भवन में शरारती तत्वों ने खिड़कियों के शीशे, टॉयलेट की शीट व टायलें उखाड़ दीं। चारों तरफ बेसहारा पशुओं का जमावड़ा लगना भी आम बात हो गई है। दरवाजे व खिड़कियों का रंग रोगन उखड़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


उधर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक रजनीश कुमार ने बताया कि नौहराधार ट्रेकर हट पहले लीज पर दिया गया था लेकिन उसे पार्टी ने छोड़ दिया है। इस ट्रेकर हट का विज्ञापन विभाग ने पिछले महीने प्रकाशित भी करवाया था लेकिन अभी तक कोई पार्टी नहीं आई है। आचार संहिता खत्म होने के बाद दोबारा विज्ञापन दिया जाएगा। इसे लीज पर दिया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें