फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोई पुल के समीप मिला युवक का शव

विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत मंगलवार सुबह धनोई पुल के समीप करीब 50 फुट गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रेणुका पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान धारटारन निवासी 35 वर्षीय देवी दत्त के रूप में हुई है।
देवी दत्त सोमवार देर रात पैदल ही जरग पंचायत के साची गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान वह अचानक पांव फिसलने के कारण गहरी खाई में जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रेणुका पुलिस को घटना की सूचना मंगलवार की सुबह मिली।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही रेणुका थाने के एसएचओ जीत सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को गहरी खाई से बाहर निकाल कर उसकी जांच की। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, शव मिलने की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मुख्यालय खजाना राम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी शव का गहन निरीक्षण किया। डीएसपी खजाना राम ने कहा कि मौत खाई में सिर के बल गिरने के कारण हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें