फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमटा से शराब का गोदाम शिफ्ट करने की तैयारी में एचपीबीएल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सक्लूसिव...
जमटा से शराब का गोदाम शिफ्ट करने की तैयारी
अधिसूचना हुई जारी, कांशीवाला में खोला जाएगा नया गोदाम
6000 स्क्वेयर फीट की जरूरत पूरी, 2600 में चल रहा है गोडाउन
हितेश शर्मा
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के जमटा में चल रहा हिमाचल प्रदेश बिवरेज लिमिटेड (एचपीबीएल) का गोदाम जल्द दूसरी जगह शिफ्ट होगा। एचपीबीएल ने बाकायदा इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। जमटा में चल रहे गोदाम में जगह की भारी कमी के चलते गोदाम को शिफ्ट किया जा रहा है। इस गोदाम को जमटा से शिफ्ट कर नाहन से मात्र ढाई किलोमीटर दूर स्थित कांशीवाला में खोलने की तैयारी हो चुकी है।
नाहन-रेणुका सड़क मार्ग पर धारटीधार इलाके के जमटा में चल रहे शराब के गोदाम में पिछले लंबे समय से जगह की भारी कमी चल रही थी। 2600 स्क्वेयर फीट के दोनों गोदामों में शराब को रखना एचपीबीएल के लिए चुनौती बना हुआ था। लिहाजा ट्रकों से अनलोडिंग भी समय पर नहीं हो पाती। कई दिनों तक बड़े ट्रक सड़क के किनारे खड़े रहकर अपनी बारी की इंतजार में रहते हैं। अब एचपीबीएल ने कांशीवाला में गोदाम खोलने का निर्णय लिया है। 6000 स्क्वेयर फीट वाले इस गोदाम से एचपीबीएल की जरूरत पूरी हो गई है।
विज्ञापन

बाक्स--
पारंगत स्कूल से सटा है गोदाम, विरोध
कांशीवाला में एचपीबीएल का गोदाम खोलने की अधिसूचना जारी होने के बाद विरोध भी शुरू हो गया है। कांशीवाला में चल रहे पारंगत स्कूल से इस गोदाम की दूरी महज 20 मीटर के करीब है। लिहाजा, स्कूल प्रबंधन ने इसकी शिकायत डीसी सिरमौर को भी सौंपी है। स्कूल के चेयरमैन दिनेश नरूला ने बताया कि कांशीवाला में स्कूल के साथ गोदाम खोला जाना देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन है। स्कूल में 350 के करीब छात्र अध्ययनरत हैं। लिहाजा, गोदाम खुलने से इसका सीधे तौर पर स्कूली बच्चों पर असर पड़ेगा। उन्होंने डीसी सिरमौर को भेजे शिकायती पत्र में इस संदर्भ में जल्द ठोस कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं महाप्रबंधक--
गोदाम जमटा से कांशीवाला शिफ्ट किया जा रहा है। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। गोदाम के लिए एक्साइज विभाग ने बाकायदा एनओसी दी है। यहां सिर्फ लोडिंग व अनलोडिंग का काम होगा। पूरा स्पेस मिलने से यहां पर ट्रकों का जमावड़ा भी नहीं रहेगा।
- सुरजीत राठौर, महाप्रबंधक, एचपीबीएल
--------------------
---------हितेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें