फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश ने हॉकी में दिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी : मदन मोहन शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
सिरमौर स्टोन क्रशर एसोसिएशन अध्यक्ष व समाजसेवी मदन मोहन शर्मा ने कहा कि देवभूमि हिमाचल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी देश को दिए हैं। भारत की महिला हॉकी टीम कप्तान सीता व गीता गोसांई व दीपक ठाकुर नाम रोशन कर चुके हैं। राज्य में हॉकी समेत अन्य खेलों को बढ़ावा मिलना जरूरी है जिससे अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के प्रतिभाओं को मौका मिल सकें। युवा नशे से दूर रहकर खेलों में नाम रोशन करें। मदन मोहन शर्मा बुधवार को पांवटा नगर परिषद कमेटी मैदान में हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
मां यमुना हॉकी क्लब व सदाबहार स्पोर्ट्स क्लब पांवटा में ध्यानचंद मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता-2017 का आयोजन नगर परिषद खेल मैदान में हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन समिति के पूर्व हॉकी कोच जीबी डंगवाल, गुरनाम सिंह व जाफर अली ने कहा कि महिला व पुरुष वर्ग की पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल की 26 टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन

आमंत्रित हॉकी प्रतियोगिता का प्रथम मैच में पांवटा ने नालागढ़ टीम को 4-3 से हराया। करनाल ने देहरादून को 3-2 से, माजरा ने हमीरपुर टीम को 5-4 से तथा शाहबाज हास्टल टीम ने पांवटा कॉलेज टीम को 5-1 से हरा कर दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जीबी डंगवाल, जीवन जोशी, पंकज शकलानी, शशी धीमान, विवेक शर्मा, नीरज माहेश्वरी, डॉ. जाफर अली, अभिनव डंगवाल, गुरनाम सिंह, राजेंद्र सिंह, विशाल धवन, असगर, अतर ठाकुर, चमन लाल, गौरव सिंह व सुरेंद्र चौहान समेत आयोजन समिति सदस्य मौजूद रहे।
---प्रदेश ने हॉकी में दिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी : मदन मोहन शर्मा
शुरुआती मैचों में शाहबाद, पांवटा, करनाल व माजरा की टीमें जीती
पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व हिमाचल की 26 हॉकी टीमें पहुंची
महिला और पुरुष वर्ग की ध्यान चंद मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें