फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बरसात में ही धुल गई पांच करोड़ की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
धारटीधार इलाके की झमेरिया-धौण-धगेड़ा सड़क पहली बरसात की मार भी नहीं झेल पाई। पांच करोड़ की लागत से मार्ग पर हुई टारिंग बुरी तरह उखड़ गई है। तारकोल से बजरी अलग होने के साथ कई जगह सोलिंग भी सड़क से बाहर निकल गई है।
दोपहिया वाहन सड़क पर स्किट कर रहे हैं तो दूसरे छोटे वाहनों के चैंबर सड़क को छू रहे हैं। इलाके की कई पंचायतों को जोड़ने वाले इस मार्ग पर धौण से धगेड़ा तक सड़क के हालात कच्चे मार्ग से भी बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि इसी साल जनवरी माह के आसपास सड़क पर टारिंग कार्य किया गया था। टारिंग के कुछ माह बाद ही सड़क से बजरी निकलनी शुरू हो गई थी लेकिन पहली बरसात ने सड़क निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी। ग्रामीणों ने सड़क के टारिंग कार्य में इस्तेमाल की गई सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।
धगेड़ा व धौण क्षेत्र के ग्रामीण वीरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र सिंह, जगमोहन, बिट्टू, रूप सिंह व पंचम आदि ने बताया कि पांच करोड़ की लागत से सड़क को पक्का करने का कार्य इसी साल से शुरूआती माह में किया गया था। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान पहले भी सामग्री की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे लेकिन अब सड़क की टारिंग पूरी तरह तहस-नहस हो गई है। कई जगह सोलिंग उखड़ने से गड्ढे पड़ गए हैं। धौण से धगेड़ा तक सड़क की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। ऐसे में गाड़ियों को भी नुकसान हो रहा है।
उन्होंने विभाग से मांग की कि जल्द ही सड़क की खराब हालत को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने चेताते हुए कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन

बाक्स---
ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई : एसडीओ
उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एसडीओ डीएस राणा ने बताया कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार को नोटिस दिया जाएगा। तीन साल तक सड़क के रखरखाव का जिम्मा ठेकेदार का है। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
---पहली बरसात में ही धुल गई पांच करोड़ की सड़क
झमेरिया-धौण-धगेड़ा सड़क मार्ग की उखड़ी टारिंग, उपभोक्ता परेशान
सड़क में इस्तेमाल हुई सामग्री की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें