अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अनुबंध पीटीए शिक्षक जिला सिरमौर संघ ने सरकार से आगामी कैबिनेट की बैठक में पीटीए शिक्षकों को आरकेएस नर्सों की भांति 6 महीने की छूट देकर नियमित करने की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में संघ ने सरकार को भयंकर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।
संघ के जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा, उपाध्यक्षा विनिता ठाकुर व सचिन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें डेढ़ साल में नियमित करने का वायदा किया था। जबकि अनुबंध पर उन्हें ढाई साल से अधिक हो गए हैं। उन्हें फिर भी नियमित नहीं किया जा रहा है। जबकि सरकार ने आरकेएस नर्सों को दो साल का कार्यकाल पूरा करने पर ही नियमित कर दिया है।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने वर्ष 2006 में ग्रांट इन एड पर 6800 पीटीए शिक्षकों की भर्ती की थी जो तबसे नाममात्र के वेतन पर अपनी सेवाएं दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे थे। सरकार ने वर्ष 2015 में इन पीटीए शिक्षकों को अनुबंध पर लाया। इस दौरान 6800 में से 5500 पीटीए शिक्षक तो अनुबंध पर हो गए लेकिन किसी कारण 1368 शिक्षक अनुबंध में आने से वंचित रहे गए थे।
संघ ने प्रदेश सरकार से मांग कि सभी पीटीए शिक्षकों को आगामी कैबिनेट की बैठक में नियमित करने का निर्णय लिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो सरकार को इसके भयंकर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। वह आंदोलन के रास्ते पर उतरने का विवश हो जाएंगे।
---सरकार के दोहरे आचरण पर भड़के अनुबंध पीटीए शिक्षक
बोले, पैरा शिक्षक और पीटीए शिक्षक मामले में दोहरा आचरण क्यों
अनुबंध पीटीए शिक्षक जिला संघ ने उठाई नियमित करने की मांग