फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आयुष्मान आरोग्य शिविर में 87 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
-मात्तर, आंजी और मंडलाहां में शिविरों में मरीजों का हुआ उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 87 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर मात्तर में 39, आंजी में 30 और मंडलाहां में 18 लोगों की जांच कर उपचार प्रदान किया। शिविरों के दौरान लोगों के बीपी, शुगर, एनीमिया, टीबी और ओरल कैंसर की जांच की गई। इसके अलावा मरीजों के दांतों की भी जांच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने शिविर में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें समय-समय पर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही दवाइयां भी वितरित की गईं।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने और समय पर जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें