शिविर में 85 लोगों ने किया रक्तदान
पांवटा साहिब। आईटीआई पांवटा साहिब में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 85 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रोटरी पांवटा सखी क्लब की ओर से आयोजित शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रधान मीनाक्षी रहल ने बताया कि यह शिविर इस साल का तीसरा रक्तदान शिविर है। इसी प्रकार से कम से कम छह रक्तदान शिविरों का शहर में आयोजन किया जाना है।
आजकल डेंगू के मामले काफी बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस रोग से पीड़ित मरीजों को रक्त की अधिक जरूरत रहती है। उन्होंने लोगों के अपील की है कि सभी ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। इस अवसर पर गगनप्रीत, रजनी अरोड़ा, शीतल गुप्ता और सपना खुराना भी उपस्थित रहीं।
संवाद