फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का महापर्व आज, पौने चार लाख करेंगे मताधिकारी का इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। जिले के विभिन्न इलाकों में पोलिंग बूथ सज गए हैं। पोलिंग पार्टियों ने पोलिंग बूथों पर मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 3,76,853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। लगभग 16 हजार नए मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3,76,853 हो गई है। इनमें 1,94,919 पुरुष और 1,78,816 महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में 3114 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 3057 पुरुष और 57 महिला सेवारत मतदाता शामिल हैं। जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 55 सेक्टर ऑफिसर और 47 माइक्रो पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। जिला में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए 4096 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इनमें 2788 मतदान अधिकारी और 1308 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। जिले के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 560 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 105 संवेदनशील और 47 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1308 सुरक्षा कर्मियों में से 665 पुलिस, 408 होमगार्ड और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 235 जवान तैनात हैं।
जिले में कुल 55 पोलिंग बूथों की वेब कास्टिंग की जा रही है। इनमें पच्छाद में 11, नाहन में 12, श्री रेणुका जी में 12, पांवटा साहिब और शिलाई में 10-10 पोलिंग बूथ चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 40 महिला पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पांच-पांच पोलिंग बूथों पर महिलाएं ड्यूटी देंगी। जबकि एक बूथ दिव्यांग पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है। यहां सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर सभी दिव्यांग कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें