फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजे आदर्श मतदान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने वाले मतदाता इस बार विशेष सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। सिरमौर जिले में चिह्नित आदर्श मतदान केंद्र शनिवार देर शाम तक सज गए थे। शामियाने लगाकर इन्हें सजाया गया है। जबकि महिला पोलिंग बूथ को भी खास तौर पर तैयार किया गया है। मतदान के दौरान लोगों को पेश आने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के मद्देनजर इस बार आदर्श मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां व पीने के लिए पानी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय नाहन में नगर परिषद के सभागार, डाइट व चौगान के निकट बने मिडल स्कूल, कन्या सीसे स्कूल के दोनों बूथों में शामियाने लगाए गए हैं। कन्या स्कूल में एक महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। जबकि एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। शामियाना लगाने के साथ ही इन मतदान केंद्रों में लाल कालीन भी बिछाई गई है। इस बार मतदान केंद्रों में बच्चे लेकर आने वाली महिला वोटर के बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच की भी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। मतदाताओं का इन बूथों पर फूल-मालाओं से स्वागत करने की व्यवस्था भी की जा रही है। उपायुक्त ललित जैन ने बताया कि जिले के आदर्श मतदान केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में चिह्नित दिव्यांग मतदाताओं के लिए परिवहन की व्यवस्था भी निर्वाचन विभाग कर रहा है। उनके आने-जाने का पूरा प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें