फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने शिमला दुष्कर्म मामले में पांवटा में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी ने पांवटा में शिमला दुष्कर्म मामले में जुलूस निकाल कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जुलूस पांवटा के भाटिया पैलेस से शुरू हुआ, जो मुख्य बाजार, गीता भवन से होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि शिमला में छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले की हाईकोर्ट के जज से इस मामले में न्यायिक जांच करवाई जाए। प्रदेश सरकार की कमजोरी भी सामने आई है। दिनदहाड़े प्रदेश की राजधानी में ऐसा जघन्य अपराध हो रहा है। हरियाणा की पीड़िता के परिजनों को धमकाया और दबाव बनाया जा रहा है क्योंकि, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी अजय सोलंकी, पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, अनिंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा, आशा शर्मा, कविता सिंह, नसीमा बेगम, ओबीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष दिलावर सिंह, जिलाध्यक्ष चैन सिंह और ब्लॉक कांग्रेस पांवटा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें