फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ती के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सोलन जिले के रामशहर में एक जनसभा में राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने पर सिरमौर कांग्रेस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ उग्र हो गई है। बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में कांग्रेस ने रोष रैली निकाली और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती का पुतला फूंका। कांग्रेस भवन से चौगान मैदान के समीप स्थित चौक तक नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और पुतला फूंका।
विज्ञापन

सतपाल सत्ती के राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पहले पार्टी कार्यालय में बैठक की और फिर चौगान तक रैली निकाली। यहां सतपाल सत्ती के पुतले को आग लगाई गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने सतपाल सत्ती के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आपत्तिजनक शब्द कहने के मामले में माफी मांगे। सोलंकी ने कहा कि भाजपा मर्यादा में रहकर राजनीति करे। उन्होंने मांग की है कि चुनाव आयोग सतपाल सत्ती के बयान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई अमल में लाए। उन्होंने कहा कि सतपाल सत्ती के चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। वहीं पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कंवर अजय बहादुर ने भी अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए भाजपा को मर्यादा में रहकर चुनाव लड़ने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के चुनाव प्रचार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाए। इस दौरान पार्षद राकेश गर्ग, कपिल गर्ग, जिला कांग्रेस के महासचिव नरेंद्र तोमर, नरेंद्र थापा, जिला महासचिव हरिपाल वालिया, जिला पार्षद अमृत कौर, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सिरमौर के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पनवर, पूर्व ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील गौड़, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रेम ठाकुर, रण सिंह, कार्यालय सचिव मनीराम पुंडीर, अल्पसंख्यक विंग के फिरोज खान, विनीत पुंडीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें