फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली लागा मेला पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। होला मोहल्ला पांवटा साहिब की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोकगायक विक्की चौहान के तरानों पर दर्शक जमकर झूमे। एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर चौहान ने दर्शकों को थिरकने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम में रीना शर्मा, रवि शर्मा, अशोक बहुता और शीतल समेत अन्य कई लोक कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में एडीसी आदित्य नेगी और एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। लोकगायक विक्की चौहान ने मंच संभालते ही सही पकड़े हैं भाईजी... गीत से अपने कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद भाईजी बात है ऐसी..., कुल्लू-मनाली लागा मेला..., भाई पीनी पिलानी.., नीरु चालदी घूमदी..., पहाड़ी बंदे बड़े मस्त होंदे..., म्हारे ताओं साथी सेल्फी खिंचनी..., डाली झूमा..., चूहड़पूरा जाणो..., बस तेरे चर्चे... समेत कई गीत गाकर पंडाल में बैठे युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंच संचालन जीवन जोशी और शशि चौहान ने किया। इस अवसर पर एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा, डीएसपी पांवटा सोमदत्त, तहसीलदार राजकुमार, कार्यकारी अधिकारी पांवटा नप कमेटी एसएस नेगी, नायब तहसीलदार निहाल सिंह कश्यप, एसएचओ पांवटा संजय शर्मा, जेई पांवटा नप कमेटी ललित गोयल, बारु राम शर्मा और मधुकर शर्मा समेत गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्थानीय कलाकारों ने भी दिखाया हुनर
दूसरी और अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों अशोक बहुता, रवि शर्मा, निश्चय मस्ताना, तनुजा चौहान, रीना शर्मा, शीतल, दलीप कुमार, पुष्पिंद्र, रघुवीर शर्मा, विकेश, हैरी, बहादुर सिंह, लायक राम, बबलू, बीरबल, सुरेंद्र, विनती, नटराज ग्रुप कांगड़ा, गुगा ग्रुप, रमेश कटोच, परमानंद, महक कश्यप, भगवान सिंह, राजू राम, शाहरुख मलिक, निक्का राम, रीना ठाकुर, जगदीश शर्मा, विकेश पुंडीर, रघुवीर, शीतल, प्रीतिका, नरेंद्र निट्टू और रोशनलाल समेत स्थानीय कलाकारों ने भी अपने हुनर का बखूबी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मतदान और नशाबंदी पर किया जागरूक
होला मोहल्ला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोकगायक विक्की चौहान ने मतदान और नशा बंदी पर के लिए खूब जागरूक किया। लोकगायक ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता रिकॉर्ड मतदान करें। इसके लिए हर स्टेज पर कार्यक्रम के दौरान जनता को जागरूक कर रहे हैं। प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें