फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन/पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले में तीन माह में आठ सौ वाहन चालकों ने यातायात नियमों को तोड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा संख्या पांवटा और नाहन क्षेत्र से है। इसमें ओवरलोडिंग, नशा कर वाहन दौड़ाने, तेजरफ्तार से वाहन चलाने, मोबाइल सुनते हुए ड्राइविंग और रेड लाइट जंप के मामले शामिल हैं। पुलिस की ओर से इन सभी वाहन चालकों के लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के लाइसेंस उनके संबंधित आरएलए कार्यालय को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस ने जुलाई में 208, अगस्त में 359 तथा सितंबर 233 में मामले यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के पकड़े हैं। इन सभी के लाइसेंस रद्द करने के लिए पुलिस ने उनके लाइसेंस आरएलए कार्यालयों को भेज दिए हैं।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि तीन माह में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के आठ सौ लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आरएलए कार्यालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें