शॉटपुट में राहुल, डिस्कस थ्रो में हरिओम अव्वल
माजरा ब्लॉक की जोन स्तरीय अंडर-14 खेलें शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरुवाला में छात्र-छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई है। पुरुवाला स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह और विशाल कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय शोक के चलते प्रतियोगिता का शुभारंभ साधारण तरीके से किया गया। इससे पहले स्कूल के स्टाफ सदस्यों, विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों और स्कूली बच्चों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।
माजरा ब्लॉक की जोन स्तरीय अंडर-14 की छात्र एवं छात्रा वर्ग खेल प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के करीब 220 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता संचालक और प्रभारी लाल चंद और हेमराज ने बताया कि शुक्रवार को शॉटपुट व डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता हुई। इसमें रावमामा माजरा के राहुल ने शॉटपुट में प्रथम स्थान हासिल किया। राजकीय उच्च पाठशाला कांसर के विनय कुमार ने दूूसरा और टोकियो स्कूल के हरविंद्र सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि, डिस्कस थ्रो में रावमापा रामपुर भारापुर के हरिओम ने प्रथम, रावमापा पुरुवाला के संजीव कुमार ने दूसरा और रावमापा हरिपुरखोल के यूनिस खान ने तृतीय स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर रावमापा पुरुवाला तथा विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि अध्यापक और स्कूली टीमों के बच्चे मौजूद रहे।