फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 15 स्थानों पर वैकल्पिक एंबुलेंस सेवा शुरू

विज्ञापन
वाराणसी में 102 की 38, 108 की है 19 एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राष्ट्रीय एंबुलेंस सेवा 108 और 102 के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोगियों को आपातकालीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के इंतजाम कर दिए हैं। इसके तहत 8 सरकारी एंबुलेंस वाहन चालक 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उपायुक्त सिरमौर ललित जैन नेे बताया कि आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को सुचारु रखने के लिए होमगार्ड और पुलिस विभाग के चालकों की सेवाएं ली जा रही हैं। जिला में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के 17 स्थानों में से 15 स्थानों पर वैकल्पिक एंबुलेंस सेवा ने कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. संजय शर्मा बताया कि इस संबंध में जिला के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के साथ समस्या के समाधान के लिए बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वह इस समस्या पर ध्यान दें और इसके निराकरण के लिए कोशिश करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस समस्या की निगरानी के लिए डॉ. रमेश को सिरमौर में नियुक्त किया गया है और जब तक एंबुलेंस सेवा पूरी तरह से सुचारु न हो जाए, तब तक वह जिला सिरमौर में ही कार्य करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें