फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

. पांवटा क्षेत्र में साढ़े 3 किग्रा चूरापोस्त समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीआईए टीम ने चूरापोस्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम ने पांवटा के निहालगढ़ क्षेत्र में नाका लगाया था। बाइक सवार को जांच के लिए रुकवाया गया। चूरापोस्त मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांवटा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को एसआईयू टीम द्वारा निहालगढ़ क्षेत्र में नाका लगा कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बाइक मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पांवटा के निहालगढ़ निवासी आरोपी गुरमीत सिंह पुत्र छितरू राम व संजय चौधरी पुत्र दूनी चंद से साढे़ तीन किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। निहालगढ़ में दोनों आरोपी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पांवटा थाने में मामला दर्ज कर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। निहालगढ़ निवासी दोनों आरोपी गुरमीत सिंह व संजय चौधरी को चूरापोस्त के साथ एसआईयू टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा. 15 व 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें