फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाअब की औद्योगिक इकाइयों में घटा उत्पादन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
संजय गुप्ता
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)।
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में कई औद्योगिक इकाइयों में पिछले एक साल से उत्पादन में 50 से 70 फीसदी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिन उद्योगों में पिछले वर्ष तीनों शिफ्टों में उत्पादन हो रहा था, उन इकाइयों में इस वर्ष उत्पादन एक शिफ्ट तक ही सिमट गया है। कुछ उद्यमी जीएसटी लागू होने के बाद ऐसे राज्यों की ओर रुख करने लगे थे जहां उन्हें अपने उत्पाद के लिए माकूल कच्चा माल मिल सके। साथ ही उत्पाद बेचने के लिए बाजार उपलब्ध हो जो यहां आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
कुछ उद्यमियों ने अपनी आवश्यकताओं के मद्देनजर ऐसे स्थानों का चयन किया और यहां उत्पादन घटाकर उन स्थानों पर उद्योग स्थापित करके उत्पादन शुरू कर दिया।
कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के 70 फीसदी लघु, मध्यम व सूक्ष्म औद्योगिक घराने दूसरे राज्यों में निवेश कर चुके हैं। औद्योगिक सलाहकार व विशेषज्ञों का मानना है कि एक कर प्रणाली से उद्यमियों का ऐसे स्थानों की ओर रुख हुआ जहां उन्हें बाजारी प्रतिस्पर्धा में अपना उत्पाद विक्रय करने में ज्यादा परेशानी न हो।
विज्ञापन

औद्योगिक सलाहकार अमन जैन ने बताया कि छोटे उद्यमियों के लिए प्रतिस्पर्धा से लड़ने के लिए यही एक विकल्प रह गया था कि वह उत्पादन ऐसी जगह करें जहां उन्हें कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो और तैयार माल की भी आसपास ही खपत हो जाए। कालाअंब में अधिकांश ऐसे उद्योग हैं जिनका कच्चा माल दूसरे राज्यों से आता है। तैयार माल भी दूसरे राज्यों को जाता है। इस आयात निर्यात में उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उत्पादन लागत भी बाकी राज्यों की अपेक्षा ज्यादा आ रही है। इसके परिणामस्वरूप 25 से 30 फीसदी उत्पादन तो पहले ही घट गया था।
विज्ञापन

उद्यमी दलजीत सिंह, संजीव गुप्ता, राजिंदर कुमार व पवन गोयल ने बताया कि कच्चे माल की उपलब्धता उद्योगपति के लिए जरूरी है। यहां यह उपलब्ध नहंीं हो पा रहा। लिहाजा, लोग बाहरी राज्यों में निवेश को तरजीह दे रहे हैं। इस वजह से यहां पर उत्पादन बढ़ाने की बजाय घटाया जा रहा है।
---------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें