फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की तो रोक देंगे नाहन का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की तो रोक देंगे नाहन का पानी
नेहरस्वार पंचायत के आधा दर्जन गांव दो सप्ताह से प्यासे
उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल, विभाग को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
दशकों से नाहन को पेयजल आपूर्ति करने वाली नेहरस्वार पंचायत के आधा दर्जन गांव दो सप्ताह से पानी के लिए तरस रहे हैं। इसको लेकर पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल उपप्रधान सुरेश शर्मा की अगुवाई में बुधवार को उपायुक्त सिरमौर से मिला।
ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर पेयजल संकट झेल रहे गांवों में जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। उपप्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि यदि पांच दिन के भीतर पेयजल किल्लत वाले गांवों में पानी मुहैया नहीं करवाया तो नाहन शहर की पेयजल सप्लाई रोक दी जाएगी। इसके लिए विभाग ही जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेहरस्वार पंचायत 1947 से अब तक नाहन शहर को बिना किसी स्वार्थ के पेयजल आपूर्ति करती आ रही है। इस पंचायत के गांव स्वयं प्यासे हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व प्रधान राजेंद्र ठाकुर, पूर्व उपप्रधान ओमप्रकाश, चंद्रमणी, शमशेर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देविंद्र सिंह, राजेश कुमार, जेइंद्र सिंह, जयप्रकाश शर्मा व राहुल आदि ने बताया कि गी मतलाना, मानरिया, डेरा, मडीधार, बांदली, जरासी, वौल व सकारटू को पेयजल आपूर्ति करने वाली गी मतलाना उठाऊ पेयजल योजना से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। पिछले 13 दिन से विभाग की मनमानी के कारण ग्रामीण प्यासे हैं। इस योजना में कई बार 10 दिन तक पानी नहीं आता। सराहां उपमंडल की इस योजना में पेयजल किल्लत संबंधी विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। फिर भी स्थिति जस की तस है। विभाग पानी देने में अपनी मनमानी कर रहा है। ऐसे में इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने उपायुक्त सिरमौर से गुहार लगाई कि जल्द ही इस समस्या का समाधान करवाया जाए ताकि लोगों को नियमित ढंग से पानी उपलब्ध हो सके।
-----------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें