फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण करने वालों पर हो कड़ी कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विश्व हिंदू परिषद, जिला दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल ने हिमाचल में बढ़ते धर्मांतरण पर अंकुश लगाने की मांग की है। इस सिलसिले में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सिरमौर से मिला और राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल विहिप उपाध्यक्ष वरीन्द्र कुमार, सोमदत्त आचार्य, कौशल्या चौहान, गुरमुख सिंह, सीमा, नितिन शर्मा ने कहा कि प्रदेश में धर्मांतरण की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश के भोले-भाले हिंदुओं को धन और सेवा के नाम पर धर्म परिवर्तन को मजबूर किया जा रहा है। धर्मांतरण की गतिविधियों में रोकथाम के लिए विहिप सहित अनेक हिंदूवादी संगठन लंबे समय से प्रदेश की पूर्व सरकार में प्रशासन के समक्ष धर्मांतरण के विषय को उठाते रहे हैं लेकिन पूर्व सरकार से कार्रवाई का आश्वासन तो मिला लेकिन कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के पालमपुर के भमात गांव में 50 लोगों का धर्मांतरण किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने आग्रह किया कि प्रदेश में ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए तथा जो लोग इन गतिविधियों में शामिल पाए जाते हैं। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें