फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 एंबुलेंस में सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
108 एंबुलेंस में सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ
महिपुर गांव की रहने वाली महिला ने बेटे को दिया जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
नाहन के महीपुर की रहने वाली एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी व पायलट ने दर्द से कराह रही गर्भवती महिला का प्रसव करवाया।
ईएमटी विक्रांत पुंडीर ने बताया कि महिपुर से मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे महीपुर से फोन आया। इसके बाद वह एंबुलेंस लेकर महीपुर पहुंचे। 3:38 पर जमटा के साथ लगते बरमन में महिला ने बेटे को जन्म दिया। मौके पर ही महिला को प्राथमिक उपचार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 वर्षीय महिला बीना शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। महीपुर निवासी देवकी नंदन की पत्नी बीना ने इससे पहले दो बेटियों को जन्म दिया है। बरमन के समीप महिला के ज्यादा दर्द उठा। इसके बाद पायलट विपिन के सहयोग से उन्होंने महिला का प्रसव करवाया।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
-----------------
-------------हितेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें