फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दर्जन लघु गता उद्योगों में रुका उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दर्जन लघु गत्ता उद्योगों में उत्पादन ठप
विज्ञापन

बारिश से उत्पादन में चालीस फीसदी गिरावट
तैयार माल सुखाने को नहीं मिल पा रही पर्याप्त धूप
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)। मूसलाधार बारिश का असर जिला सिरमौर के गत्ता उद्योगों पर भी साफ देखने को मिल रहा है। तीन दिन तक हुई बारिश की वजह से उद्योगों का कारोबार ठप हो गया है। पर्याप्त धूप नहीं होने की वजह से गत्ता उद्योगों के उत्पादन में 40 फीसदी तक गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा अन्य उद्योगों में भी उत्पादन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में पैकिंग मैटेरियल की आपूर्ति इन्हीं गत्ता-पेटी उद्योगों के माध्यम से की जाती है। राष्ट्रीय गत्ता-पेटी निर्माता संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार सरदाना ने बताया कि छोटे गत्ता-पेटी उद्योग लगातार बारिश होने के कारण उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि अधिकांश छोटे उद्योग माल सुखाने के लिए धूप पर निर्भर हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें उत्पादन करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। इससे उद्योगों को आर्थिक हानि भी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि बरसाती दिनों में कच्चेमाल में नमी आ जाती है। इस वजह से उत्पादन में 40 फीसदी तक गिरावट आ जाती है। लघु उद्योग भारती के कालाअंब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग ने बताया कि लगातार जारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है तथा लघु उद्योगों पर भी काफी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। बारिश के चलते कामगार नहीं पहुंच पा रहे हैं। तैयार माल की सप्लाई भी नहीं हो रही है। माल को स्टॉक करके रखना भी मुनासिब नहीं है। इसलिए कुछ उद्योगों में उत्पादन लगभग 25 से 40 फीसदी कम हुआ है। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में उद्यमियों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें