फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी-पकौड़ों में रंग मिलाने पर ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। इसी साल के शुरुआती महीनों में जनपद सिरमौर के अलग-अलग हिस्सों से लिए खाद्य पदार्थों के दो सैंपल सब स्टेंडर्ड पाए गए हैं। इस पर एडीसी सिरमौर आदित्य नेगी की अदालत ने दुकानदारों को 55 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है। प्रयोगशाला में सैंपल सब स्टेंडर्ड पाए जाने के बाद दुकानदारों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। एडीसी सिरमौर की अदालत में दोनों दुकानदारों को त्वरित जुर्माना राशि भरने के आदेश जारी हुए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक फूड सेफ्टी विभाग ने जनवरी में पच्छाद के नैनाटिक्कर में कड़ी-पकौड़े का एक सैंपल भरा था। जबकि, पांवटा साहिब के मुख्य बस स्टैंड के साथ लगती एक दुकान से मिल्क केक का सैंपल भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। प्रयोगशाला से दोनों सैंपलों की रिपोर्ट सब स्टेंडर्ड पाई गई है। बताया जा रहा है कि कड़ी-पकौड़े के सैंपल में अधिक रंगों का इस्तेमाल होना पाया गया। यह न केवल लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है बल्कि कई रोगों का कारण भी है। इसके अलावा मिल्क केक में स्टार्च (वनस्पति तेल) की मिलावट अधिक मात्रा में पाई गई। यह भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लिहाजा, विभाग को रिपोर्ट मिलते ही दुकानदारों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। इसके बाद मामला एडीसी सिरमौर की अदालत में आया। एडीसी आदित्य नेगी की अदालत ने शनिवार को कड़ी-पकौड़े के व्यवसायी को 25 हजार रुपये का जुर्माना ठोका जबकि मिल्क केक के सब स्टेंडर्ड पाए जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एडीसी आदित्य नेगी ने जुर्माना राशि को तुरंत अदा करने के आदेश भी जारी किए। फूड सेफ्टी के अभिहीत अधिकारी डॉ. अतुल कायस्थ ने बताया कि एडीसी सिरमौर की अदालत ने दो दुकानदारों पर 55 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि दोनों सैंपल की रिपोर्ट प्रयोगशाला से मिलते ही फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत मामला दायर किया गया था। इस पर अदालत ने अपना फैसला दिया है। उन्होंने बताया कि अदालत से जुर्माना अदा करने के आदेश होते ही एक दुकानदार ने मौके पर ही जुर्माना राशि की अदायगी की। जबकि, दूसरा सोमवार को जुर्माना भरेगा। उन्होंने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। विभाग की खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें