फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बांटी अधिकारों व कानून की जानकारी

विज्ञापन
Rohtak Court
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
जिला बाल संरक्षण इकाई सिरमौर व बाल विकास परियोजना कार्यालय राजगढ़ की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दीदग में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में बच्चों को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से निर्मित मुस्कान व चाइल्ड फाउंडेशन इंडिया द्वारा निर्मित फिल्म ‘कोमल’ को दिखाया गया।
इस मौके पर कानून अधिकारी मोहम्मद शमीम ने जिला बाल संरक्षण इकाई की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने किशोर न्याय अधिनियम 2015, गुड टच बैड टच, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994, बाल मजदूरी निषेध अधिनियम, बाल बालिका सुरक्षा योजना व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की भी जानकारी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दी एएसआई राजगढ़ अश्विनी कुमार ने बच्चों को लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी दी। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक बिमलेश शर्मा ने बाल-विवाह निषेध कानून, स्कूल की प्रधानाचार्य अनीता नेगी ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया। साथ ही बच्चों से आग्रह किया कि विभाग की ओर से दी गई जानकारी को अपने माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी साझा करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें