फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीईओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर भड़के पेंशनर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। चिकित्सा भत्ता बिलों का भुगतान न होने पर सेवानिवृत्त अध्यापक भड़क गए हैं। उन्होंने बीपीईओ कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े किए हैं। सेवानिवृत्त अध्यापकों ने धमकी दी है कि वह आरटीआई के माध्यम से जवाब लेकर उनका पर्दाफाश करेंगे।
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संगठन जिला सिरमौर के प्रधान योगराज गुप्ता, महासचिव दलीप सिंह वर्मा, देवीचंद शर्मा, श्याम चंद शर्मा, भूषण कुमार, ताराचंद महत्ता, नीना कौशिक, ओमलता कालरा, प्रेमलता कश्यप, निर्मल अग्रवाल, गुरुदेव धीमान, सुखा मोहिल, बिजरा तोमर, देवी सहाय शास्त्री, विजय शर्मा, यशपाल कछावा, रतना तोमर, एनआर विद्यार्थी, प्रेमसागर, वेद प्रकाश, बाबूराम, संतोष गौड़ ने एक संयुक्त बयान में कहा कि चिकित्सा भत्ता बिलों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है जिस कारण भारी परेशानी हो रही है। खासकर जेबीटी अध्यापकों को बीपीईओ कार्यालयों से भुगतान नहीं हो रहा है। बजट का प्रावधान होने के बाद भी चिकित्सा भत्ता बिलों का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अध्यापकों ने कहा कि हैरत की बात यह है कि प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक वर्ष 2017-18 के मेडिकल बिलों का भुगतान कर चुके हैं लेकिन बीपीईओ कार्यालय नाहन के द्वारा ही उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है। न ही कोई सही जानकारी दी जा रही है। संगठन ने चेतावनी दी है कि वह आरटीआई के माध्यम से इसकी सूचना एकत्रित करेगा। इसके बाद उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें