फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब पर भारी पड़ रहा सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
संगड़ाह के जबड़ोग गांव के एक परिवार ने सड़क निर्माण में जुटे एक ठेकेदार पर उन्हें घर छोड़ने के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत को लेकर खजान सिंह परिवार सहित उपायुक्त सिरमौर से मिला। खजान सिंह ने शिकायत के माध्यम से डीसी को बताया कि उसके घर के पास जदरेन से मानल दोची सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ है लेकिन सड़क निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। मलबा व पत्थर उसके घर और खेतों में गिर रहे हैं। उसकी भूमि खेती लायक नहीं रही। फसलों को नुकसान होने के साथ ही जान को खतरा बना हुआ है।
उसने बताया कि वह लोनिवि के अधिकारियों को भी शिकायत कर चुका है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसे जबरन घर छोड़ने को विवश किया जा रहा है। उसके परिवार में चार बच्चे हैं जिनमें से एक दिव्यांग है। उसकी देखरेख के लिए एक सदस्य हमेशा रहता है। डर है कि वह घर से बाहर निकला तो हर समय सड़क निर्माण से गिर रहे पत्थर की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने डीसी से मांग की कि लोनिवि के अधिकारियों एवं दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। मलबे व पत्थर से हुए नुकसान की भरपाई की जाए। इस मौके पर खजान सिंह के परिवार के सदस्यों सहित समाजसेवी बाबूराम शर्मा, गनोग प्रधान गोपाल ठाकुर, बीडीसी सदस्य दाना घाटो सीता राम शर्मा, कमलेश आदि भी मौजूद रहीं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें