फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी चूना-पत्थर खानों के स्टॉक का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका क्षेत्र की बंद पड़ी दो चूना पत्थर खानों के दिन फिरने की उम्मीद जाग उठी है। इन खानों के मालिकों को जल्द ही खनन क्षेत्र में पड़े चूना-पत्थर को बेचने की अनुमति मिल सकती है जिसे लेकर खनन, वन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को इन खानों का निरीक्षण किया।
सनद् रहे कि यह दोनों खानें वैसे तो एक दशक से बंद पड़ी हैं लेकिन इनमें चूना-पत्थर का स्टॉक भरा पड़ा है जिसे खानों पर रोक लगने के बाद बेचा नहीं जा सका था। अब 30 बीघा क्षेत्र में फैली घाटो माइन व करीब 20 बीघा में स्थित संत माइन पर पड़े एक दशक पुराने स्टॉक को उठाने की स्वीकृति दी जानी है। इसको लेकर अधिकारियों की संयुक्त टीम ने संबंधित खानों का निरीक्षण करके स्टॉक का जायजा लिया। इस मौके पर तहसीलदार संगड़ाह राजेंद्र ठाकुर व आरओ संगड़ाह प्रकाश चंद, एमआई मनीष कुमार, इंदु बाला सहित तीन विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि रेणुका क्षेत्र की दो चूना पत्थर खानों का निरीक्षण कर वहां पड़े स्टॉक की रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिससे खान मालिक इस स्टॉक को कानूनी तौर पर बेचकर अपने नुकसान की भरपाई कर सकें। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट को तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें