फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई नाहन को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब

विज्ञापन
Sports
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। आईटीआई की जिला स्तरीय 12वीं खेलकूद स्पर्धा में आईटीआई नाहन ने ओवर ऑल चैंपियन के खिताब पर कब्जा जमाया है। जबकि संजीव कुमार को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार से नवाजा गया।

आईटीआई नाहन में आयोजित जिला स्तरीय 12वीं खेलकूद स्पर्धा शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में आईटीआई राजगढ़ के प्रधानाचार्या नवीन कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।
वॉलीबाल स्पर्धा के अंतिम मुकाबले में आईटीआई नाहन ने आईटीआई राजगढ़ को 3-1 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जबकि खो-खो के अंतिम मुकाबले में आईटीआई नाहन ने आईटीआई पांवटा को 13-11 के अंतर से हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस मौके पर आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता के जिला प्रधान एवं आईटीआई नाहन के प्रधानाचार्य सीके कौशिक, संगठन सचिव अशरफ अली, आईटीआई प्रगति राजगढ़ के प्रधानाचार्य भुवनेश्वर गौतम, महासचिव सुभाषचंद सहित सभी टीमों के मैनेजर, कोच, शिक्षा विभाग से कर्मी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें