फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू से बैरंग लौट रहे एडमिशन को आए विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
चुनावी साल में खुले ददाहू डिग्री कॉलेज में एड्मिशन के लिए पहुंचने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि स्टाफ के अभाव में यहां अभी तक एक भी एड्मिशन नहीं हो पाई है। एड्मिशन के संदर्भ में पूछताछ को पहुंच रहे विद्यार्थी और अभिभावक बैरंग लौट रहे हैं।

कॉलेज में सुपरिंटेंडेंट के आदेश हुए थे लेकिन दो माह बाद भी उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो पाई। एक क्लर्क भी भेजा गया, लेकिन उसे भी प्रतिनियुक्ति पर संगड़ाह कॉलेज के लिए भेजा गया। ऐसे में एड्मिशन के लिए विद्यार्थी दर-दर भटक रहे हैं। सोमवार को कॉलेज में आए सुमन, प्रेमलता, हिमांशी व गौरव ने बताया कि जब वह डिग्री कॉलेज में एड्मिशन के बारे में जानकारी लेने गए तो उन्हें वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। वहां केवल एक चौकीदार था। पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी एड्मिशन नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि डिग्री कॉलेज सितंबर माह में यहां खोला गया था। इस कॉलेज में पहले सेमेस्टर की एड्मिशन तो नहीं हो पाई लेकिन इन दिनों दूसरे सेमेस्टर की एड्मिशन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाहन और संगड़ाह कॉलेजों से द्वितीय सेमेस्टर के बाद के बच्चों को ददाहू में एड्मिशन दी जाएगी लेकिन जो विषय विद्यार्थी दूसरे कॉलेजों में पढ़ रहे हैं, उनके प्रवक्ता ददाहू में है ही नहीं। ऐसे में माइग्रेशन करवाने से बच्चों का भविष्य अधर में लटक सकता है। ददाहू कॉलेज के प्राचार्य का कार्यभार देख रहे संगड़ाह के प्राचार्य दिनेश भारद्वाज ने बताया कि फिलहाल क्लर्क का 3 दिन सगड़ाह में डेपुटेशन किया गया है। बच्चों की सुविधा को देखते हुए यह डेपुटेशन रद्द कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें