फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात कंपनियों की कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान

विज्ञापन
army - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर के पांच विधानसभा क्षेत्रों में वीरवार को पैरामिल्ट्री फोर्स की सात कंपनियों की कड़ी सुरक्षा में मतदान होंगे। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

चुनाव में इस बार बीएसएफ के जवानों के साथ-साथ आईटीबीपी के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। मतदान केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जवान आपराधिक गतिविधियों पर भी पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन



वहीं पुलिस ने जिले के 13 संवेदनशील स्थानों पर नाके लगाए हैं। इनमें सिरमौर पुलिस को सफलता भी मिली है। कई स्थानों पर शराब के मामले सामने आए हैं। जबकि, कई जगह पर नकदी भी पकड़ी गई है। मतदान के दिन सिरमौर के कई अति संवेदनशील बूथों पर सेना के जवानों को पहरा रहेगा। 9 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर बीएसएफ की पांच व आईटीबीपी की दो कंपनियां सिरमौर पहुंची हैं।

इससे पहले सेना के जवान विभिन्न स्थानों पर रूट मार्च भी निकाल चुके हैं।
सिरमौर में कुल 538 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें अति संवेदनशील व संवेदनशील मतदान केंद्रों में सेना के जवानों का पहरा बिठा दिया है। वहीं, 1500 पुलिस व होमगार्ड के जवानों की तैनाती भी की गई है।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान फ्लाइंग स्क्वायड की भी पैनी नजर रहेगी। पुलिस ने फ्लाइंग स्क्वायड व एसएटीज बनाई हैं जो चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हैं। इसके अलावा 12 सेक्टर आफिसर भी तैनात किए जा चुके हैं।
------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें