फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आईपीएस ने पहली बार किया मतदान

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन

नाहन में दो आईपीएस ने भी इस बार लोकतंत्र के यज्ञ में आहुति डाली। सिरमौर के एसपी रोहित मालपानी और एएसपी डॉ. मोनिका ने पहली बार मतदान किया। रोहित जयपुर के रहने वाले हैं जबकि मोनिका लाहौल स्पीति से संबंध रखती हैं।

दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान ही अपना वोट दिया। हालांकि, युवा आईपीएस रोहित मालपानी 31 साल के हो चुके हैं। लेकिन, उन्हें अभी तक वोट डालने का अवसर नहीं मिल पाया था। नगर परिषद नाहन के पोलिंग बूथ पर उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन


वहीं, 30 वर्ष की हो चुकीं आईपीएस डॉ. मोनिका ने भी जीवन में पहली बार वोट कास्ट किया। मत का प्रयोग करने के बाद दोनों अफसर काफी खुश नजर आए। खुशी इस बात की भी थी कि जीवन में पहली बार उन्हें सिरमौर जिला में वोट देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही जिला सिरमौर दोनों आईपीएस अधिकारियों के लिए यादगार पल बन गया।
....
पहले पढ़ाई और बाद में ड्यूटी की वजह से उन्हें वोट डालने का अवसर नहीं मिल पाया था। मन में इच्छा थी, लेकिन मौका नहीं मिल पाया। जिला सिरमौर में ही उन्होंने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

- एसपी सिरमौर, रोहित मालपानी
प्रदेश से बाहर रहने के कारण उन्हें अपने मत के अधिकार से वंचित रहना पड़ा। वोटर कार्ड हिमाचल प्रदेश का बना था। लेकिन, वह अपनी पढ़ाई की वजह से दूसरे राज्यों में रहीं। पहली बार वोट डालने के बाद वह बेहद खुश हैं।
- एएसपी, डा. मोनिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें