फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडू साहिब में आज गरजेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के बडू साहिब में मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस प्रत्याशी गंगू राम मुसाफिर के लिए वोट मांगेंगे। बडू साहिब में कांग्रेस अपनी पहली और आखिरी रैली करने जा रही है जो कि सुबह 11 बजे आयोजित होगी। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।


इस दौरान वह गुरुद्वारा में शीश नवाने के बाद बडू साहिब विवि के बाहर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह पहला मौका है जब कैप्टन अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यमंत्री बडू साहिब पहुंचेंगे। हालांकि यह उनका चुनावी दौरा है जिस कारण वह चुनावी रैली बडू साहिब कॉम्पलेक्स के बाहर करेंगे लेकिन कलगीधर ट्रस्ट के पदाधिकारी उनका गुरुद्वारे में स्वागत करेंगे तथा लंच की व्यवस्था भी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन



इसकी पुष्टि कलगीधर ट्रस्ट गुरुद्वारा बडू साहिब के प्रमुख सेवादार एवं पूर्व पंचायत प्रधान जगजीत सिंह उर्फ काका वीर ने करते हुए कहा कि चुनावी सभा कॉम्पलेक्स के बाहर होगी और पंजाब के मुख्यमंत्री गुरुद्वारा बडू साहिब में माथा टेकेंगे।
विज्ञापन



विदित रहे कि कांग्रेस के पच्छाद से उम्मीदवार गंगूराम मुसाफिर ने न तो नामांकन के दिन कोई जनसभा की और ना ही उसके बाद किसी नेता की रैलियां यहां करवाई। सात नवंबर को चुनाव प्रचार थमने से पूर्व यह रैली रखी गई है। जबकि भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप ने नामांकन के दिन भी बड़ी रैली की थी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की भी बहुत बड़ी रैली राजगढ़ में करवाई थी।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें