फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के चुनावी पोस्टर को फाडने पर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोदी के चुनावी पोस्टर को फाड़ने पर दो गुटों में मारपीट
संगड़ाह थाना के तहत डुंगी गांव में पेश आया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव डुंगी में प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी पोस्टर व कटआउट फाड़े जाने को लेकर दो गुटों व परिवारों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर धारा 341, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम भाजपा किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष बाबू राम शर्मा जब पार्टी के पोस्टर जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का कट आउट भी शामिल था लेकर अपने गांव डुंगी जा रहे थे। इस दौरान मोदी के कटआउट का सिर वाला हिस्सा फाड़ दिया। इस बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई जिसके बाद क्रास एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन

किसान मोर्चा रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष बाबू राम व उनके भाई ने पुलिस में दर्ज शिकायत में स्वास्थ्य कर्मी ब्रह्मानंद व उसके भाइयों पर प्रधानमंत्री का पोस्टर फाड़ने व शराब पीकर उनसे मारपीट का आरोप लगाया।
बाबूराम शर्मा के अनुसार बुधवार रात ही वह पोस्टर व कटआउट तोड़े जाने को लेकर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम संगड़ाह तथा जिला सिरमौर के लिए आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सुखचैन सिंह को भी इस बारे फोन पर शिकायत कर चुके हैं। उक्त शिकायत पर पुलिस ने ब्रह्मानंद व उसके भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवाने जाने के कुछ ही समय बाद ब्रह्मानंद द्वारा भी बाबूराम व उसके भाई के खिलाफ थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई गई। थाना प्रभारी संगड़ाह व डीएसपी मुख्यालय खजाना राम के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायतों पर क्रास एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने धारा 341, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें