फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा पत्र में शामिल होगी 2 लाख के ऋण माफ करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के नारग में शनिवार को भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में हरियाणा सरकार के श्रम रोजगार, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
हालांकि इस सम्मेलन में हरियाणा के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के पहुंचने का कार्यक्रम था लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ पाए। लिहाजा, दूसरे मंत्री को इस कार्यक्रम में भेजा गया। किसान सम्मेलन के दौरान एकमत से नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषणापत्र में किसानों के 2 लाख तक के ऋण माफ करने संबंधी मांग को मुख्य स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसानों के हित के लिए जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी है, वहां लगातार किसानों के हितों के लिए सरकार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश की 7 योजनाओं को केंद्र सरकार ने लागू करके पूरे देश के किसानों को राहत दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी सरकार भाजपा की बननी निश्चित है। इसके बाद किसानों, बागवानों, मजदूरों व व्यापारियों समेत हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश के किसानों को बंदरों व जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार के समक्ष आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बंदरों को पूर्वांचल राज्यों में ले जाने के लिए प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के समक्ष इस विषय को रखा जाएगा। इस मौके पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप ने भी किसानों के हित को लेकर संबोधन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व जिप अध्यक्षा दयाल प्यारी, कोषाध्यक्ष जसपाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, सुनील शर्मा, नवीन शर्मा,चक्रधर भंडारी, तारा दत्त शर्मा, सुरेंद्र नेहरू, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अनूप शर्मा, मोहनी भंडारी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
----घोषणा पत्र में शामिल होगी 2 लाख के ऋण माफ करने की मांग
नारग में आयोजित हुआ भाजपा किसान मोर्चा का विशाल सम्मेलन
सम्मेलन में पहुंचे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें