फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी साल में सैकड़ों को बेरोजगारी भते की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)। चुनावी साल में सरकार बेरोजगारों पर मेहरबान हो गई है। सरकारी कार्यकाल के अंतिम वर्ष में बेरोजगारी भत्ते की घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। सरकार ने बेरोजगारी भत्ते की सौगात देकर बेरोजगारों को रिझाने का पांसा फेंका है। रोजगार विभाग के माध्यम से बाकायदा बेरोजगारी भत्ता जारी करने का कार्य आरंभ हो गया है।
जिला सिरमौर में अब तक 551 लोगों को बेरोजगारी भत्ता जारी कर दिया गया है। इस पर 6.56 लाख रुपये खर्च हुए हैं। जबकि अभी भी लोग बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए विभाग के दफ्तरों में आवेदन कर रहे हैं।
विज्ञापन

गहमागहमी के बाद राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का ऐलान किया है। इसके तहत जमा दो तक की शिक्षा ग्रहण करने वालों को प्रति माह 1000 रुपये बतौर बेरोजगारी भत्ता प्रदान किए जाएंगे। सिरमौर में इसके लिए अप्रैल महीने से ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। अब तक जिला में कुल 1705 बेरोजगारों ने भत्ते के लिए आवेदन किया है। जबकि भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वालों की हर रोज लाइन लग रही है। रोजगार विभाग के आंकड़ों को लें तो अब तक 551 लोगों को 6.56 लाख रुपये बतौर बेरोजगारी भत्ता जारी किए गए हैं।
जिला रोजगार अधिकारी बलवंत वर्मा ने भत्ता जारी करने की पुष्टि की है। संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि अब तक कुल 1705 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से कुछ को भत्ता जारी किया गया है। जबकि अन्यों के बिल आदि भी प्रोसेस में हैं। जल्द ही इन्हें भी बेरोजगारी भत्ता जारी किया जाएगा।
------
बॉक्स के लिए---
चुनाव में बनेगा कांग्रेस का हथियार
विधानसभा चुनाव जल्द होने वाले हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ते को कांग्रेस कैश कर सकती है। कांग्रेस पार्टी के नेता और उम्मीदवार चुनाव में इस मुद्दे समेत अन्य विकासात्मक कार्यों को मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में होंगे। सिरमौर ही नहीं बल्कि अन्य जिलों में भी यह सत्तारुढ़ कांग्रेस का मुख्य मुद्दा बन सकता है।
विज्ञापन

------
भत्ता जारी करने में देरी क्यों : भाजपा
विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए भी बेरोजगारी भत्ता मुद्दा हो सकता है। चुनाव से चंद महीने पहले भत्ता जारी करने पर भाजपा इसी मुद्दे पर कांग्रेस को घेरने की फिराक में है। भाजपाई अब यह प्रचार करने में जुटे हैं कि सरकार बेरोजगारों को पांच साल का भत्ता जारी करें जो करोड़ों रुपये में बनता है।
--
चुनावी साल में सैकड़ों को बेरोजगारी भत्ते की सौगात
सिरमौर के 551 बेरोजगारों को भत्ता जारी, 1705 आवेदन
जिला में बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए आवेदनों की भरमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें