आज के कार्यक्रम
हस्ताक्षर अभियान : एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, इंटक केकेसी आदि संगठनों का नाहन के कांग्रेस भवन से प्रात: 10:00 बजे से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान।
जागरूकता कार्यक्रम : नाहन में नगर परिषद के टाउन हॉल में चुनावों को लेकर एसडीएम राजीव सांख्यान नगर परिषद के पार्षदों, पूर्व पार्षदों सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ प्रात: 10:30 बजे से बैठक करेंगे।
प्रदर्शन : रोहड़ू मामले के बाद दलितों पर अत्याचार को लेकर सीपीआईएम के कार्यकर्ता प्रात: 11:00 बजे नाहन में प्रदर्शन करेंगे।
शोभायात्रा : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नाहन के वाल्मीकि नगर से शाम 3:00 बजे से निकलेगी भव्य शोभायात्रा।
काम की बात-
मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन की ऑर्थो ओपीडी में डाॅ. नवीन गुप्ता देंगे सेवाएं।