फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब/नौहराधार (सिरमौर)। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली का करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। एक महिला की पानी गर्म करते वक्त बाथरूम में गिर जाने के कारण रॉड का करंट लगने से मौत हुई, जबकि दूसरे व्यक्ति की बिजली का फ्यूज लगाने वक्त जान चली गई। पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा पांवटा के ग्राम कुंडियों में हुआ। बताया जा रहा है कि गांव में सुबह से बिजली नहीं थी। इसके चलते सादिक अली (50) पुत्र शेर अली फ्यूज लगाने चला गया। लेकिन, इस दौरान उसे करंट लग गया और वह बिजली की लाइनों से ही चिपक गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पांवटा पुलिस और बिजली बोर्ड के लाइनमैन को दी। पांवटा और माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी, मशक्कत के बाद व्यक्ति को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा गया। व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया था, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक सादिक अली निवासी ग्राम कुंडियों के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ग्राम पंचायत कुंडियों के प्रधान सरवन सिंह ने बताया कि हादसे में मृत व्यक्ति समाजसेवी था। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि टीम सहित मौके पर पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उधर, उपमंडल संगड़ाह के हरिपुरधार में एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिपुरधार में शीला देवी पत्नी दीपराम बाथरूम में नहाने के लिए पानी गर्म करने के लिए रॉड लगा रही थी। रॉड लगाते समय महिला का अचानक पांव फिसल गया और वह रॉड की चपेट में आ गई। रॉड से दौड़ रहे करंट से महिला का शरीर बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद परिजन उसे तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटे भी हैं। घटना से इलाके में शोक की लहर है। मामले की पुष्टि एएसपी सिरमौर वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें